पाक सरकार के खिलाफ गिलगिट-बाल्टिस्तान में बड़ा प्रदर्शन, अय्याशी टैक्स के विरोध में लाखों लोग
गिलगिट बाल्टिस्तान में एक बार फिर लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की सीमा से सटे गिलगिट बाल्टिस्तान में एक बार फिर लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग अवैध टैक्स के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।
Gilgit-Baltistan mounts voice against illegal taxation
— ANI Digital (@ani_digital) December 3, 2017
Read @ANI Story | https://t.co/rIxERV8P9i pic.twitter.com/4E7w3Dljni
पीओके के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार ने उन पर जो टैक्स लगाया है। वो बिल्कुल ही फालतू का टैक्स है। सड़कों पर विरोध करने के लिए निकले लोगों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
ये भी पढ़ें- सहारपुर: निगम प्रत्याशी शबाना का ईवीएम को लेकर झूठ आया सामने, मिले इतने वोट
बता दें कि सड़कों पर छोटे और बड़े व्यापारी पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हम इसी संख्या और उत्साह के साथ प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक कि पाकिस्तान दर्ज टैक्स को वापस न ले लेता है।
लोगों का कहना है कि पाकिस्तान द्वारा इस क्षेत्र के संविधान में दिए विशेष दर्जे को खत्म करने के लिए उन पर अवैध तरीके से टैक्स लगाया जा रहा है। जिससे लोग काफी परेशान हैं।
बीते 18 नवंबर को भी लोगों ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया था। व्यापारी समुदाय ने कहा था कि पाकिस्तान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और गरीब व्यापारियों पर अनावश्यक टैक्स को लागू कर रहा है।
ये भी पढ़ें- कनॉट प्लेस: महिला प्रोफेसर को देख करने लगा हस्तमैथुन, फोन छिनकर हुआ फरार
गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी हमले की 70वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनकारियों ने मुजफ्फराबाद, रावलकोट, कोटली, गिलगित, हजीरा और अन्य जगहों पर विरोध जताया था। 30 अक्टूबर को भी पाकिस्तानी सरकार और सेना से नाराज लोगों ने गुलाम कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान में ‘ब्लैक डे’ मनाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App