अन्नान के निधन पर घाना ने एक सप्ताह के शोक की घोषणा की
घाना के राष्ट्रपति नाना आकुफो आद्दो ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज एक सप्ताह के शोक की घोषणा की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Aug 2018 1:28 AM GMT
घाना के राष्ट्रपति नाना आकुफो आद्दो ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज एक सप्ताह के शोक की घोषणा की।
अन्नान को उत्कृष्ट राजनयिक करार देते हुए आकुफो ने एक बयान में कहा कि स्विट्जरलैंड में संक्षिप्त बीमारी के बाद आज उनके निधन की खबर सुनकर घाना ‘‘अत्यंत गमगीन' है।
अन्नान 1962 से 1974 तक और 1974 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत रहे। वे 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक दो कार्यकालों के लिये संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के साथ 2001 में नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story