महाराष्ट्रः गढ़चिरौली जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 19 वर्षीय एक युवती के साथ चार लोगों ने उसके पुरुष मित्र के सामने ही कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Sep 2018 5:04 AM GMT Last Updated On: 4 Sep 2018 5:04 AM GMT
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 19 वर्षीय एक युवती के साथ चार लोगों ने उसके पुरुष मित्र के सामने ही कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चमरोशी पुलिस थाना अधिकारी गोरख गायकवाड़ ने बताया कि 29 अगस्त को घटना यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर चमोरशी तालुका के कृष्ण नगर गांव के पास हुई। महिला अपने दोस्त के साथ लालडोंगरी पहाड़ियों के पास घूमने गयी थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल रोकी और युवती के दोस्त की पिटाई की और फिर उसे पास की झाड़ियों में ले गये जहां उन्होंने पीड़िता से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के पास से 4,000 रुपये भी लूट लिये।
युवती को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गयी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान निखिल मंडल, महादेव बराई, राजेश डकवा और स्वरूप मिस्त्री के तौर पर हुई है। ये सभी तालुका में कृष्ण नगर गांव के रहने वाले हैं।
अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story