पं. बंगाल में गर्भवती के साथ गैंगरेप, बस्ती में स्कूल जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म
पं. बंगाल और बस्ती से बलात्कार के जो मामले आए हैं वो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। पं. बंगाल के आसनसोल में तीन लोगों ने एक गर्भवती के घर में घुस कर बलात्कार किया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि महिला अपने घर पर अकेली थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Oct 2018 9:58 AM GMT
पं. बंगाल और बस्ती से बलात्कार के जो मामले आए हैं वो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। पं. बंगाल के आसनसोल में तीन लोगों ने एक गर्भवती के घर में घुस कर बलात्कार किया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि महिला अपने घर पर अकेली थी।
आरोपियों ने दरवाजा खटखटाया तो महिला को लगा उसका पति काम से लौटकर आया है। जब उसने दरवाजा खोला तो तीनों आरोपी उसके घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। जब महिला का पति वापस घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी है।
वह होश में आई तो उसने आपबीती बताई और पुलिस से शिकायत की। इस मामले में आसनसोल के पुलिस आयुक्त लक्ष्मीनारायण मीणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर कुलदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है।
दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है जहां पर स्कूल जा रही एक किशोरी के साथ एक आदमी ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसकी 14 साल की बेटी स्कूल जा रही थी।
तभी रास्ते में उसके रिश्तेदार का एक परिचित मिल गया और किशोरी को स्कूल छोड़ने के नाम पर साथ चलने को कहा।लेकिन उसने किशोरी के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया और जातिसूचक गालियां दीं। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में पुलिस ने वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के आल्हा पांडेय पर पॉस्को एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभी पुलिस की हिरासत से बाहर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story