असम: गुवाहाटी में विस्फोट से एक महिला समेत चार लोग घायल, जांच जारी
असम में गुवाहाटी शहर के सुकलेश्वर घाट इलाके में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गये। विस्फोट के बारे में पुलिस ने जानकारी दी।

असम में गुवाहाटी शहर के सुकलेश्वर घाट इलाके में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गये। विस्फोट के बारे में पुलिस ने जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि विस्फोट पान बाजार इलाके में एक निर्माण सामग्री के ढेर के निकट उस समय हुआ जब एक महिला सहित चार राहगीर वहां से गुजर रहे थे। सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई घटना में ये चार लोग घायल हो गये।
Assam: Four injured in an explosion near Shukleshwar Ghat in Guwahati. pic.twitter.com/mPohGoFrIk
— ANI (@ANI) October 13, 2018
घटनास्थल पर मौजूद डीसीपी रंजन भुइयां ने बताया कि हमें बम विस्फोट होने की आशंका नहीं है क्योंकि कोई छर्रा नहीं मिला है और पत्थर लगने के कारण लोग घायल हुये हैं।
उन्होंने बताया कि विस्फोट की प्रकृति से हमें इस बात पर संदेह नहीं है कि यह तोड़फोड़ या आतंकवादी गतिविधि है। यह सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए रखे रेत के एक ढेर में हुआ। यह बिना फटा हुआ बम हो सकता है जो आज फट गया।
Guwahati: Police present at the spot where an explosion occurred near Shukleshwar Ghat today, 4 people were injured. #Assam pic.twitter.com/9uHffEauWO
— ANI (@ANI) October 13, 2018
उन्होंने बताया एक विशेषज्ञ बम दस्ता जल्द ही पहुंच रहा है। अधिकारी ने बताया कि चार घायलों को मामूली चोट आई है और उन्हें एमएमसी सिविल अस्पताल में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App