#MeToo: रेप पीड़िता का दर्द- ''मैं पीरियड्स का दर्द झेल रही थी, वो फिर भी नहीं रुका''
हॉलीवुड के प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टेन पर उनकी प्रोडक्शन कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

हॉलीवुड के प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टेन पर अब तक कई महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। अब उनकी प्रोडक्शन कंपनी में काम करने वाली एक महिला मीमी हेली ने वेनस्टेन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
इसे भी पढ़ें- "मेरा भी एक महिलावादी लड़की ने शारीरिक शोषण किया है"
हेली के मुताबिक, वेनस्टेन मुझे जबरदस्ती बच्चों के कमरे में ले गया और कहने लगा कि तुम्हें नहीं लगता कि हम अब नजदीक आ गए। इसके बाद वेनस्टेन ने हेली के साथ जबरदस्ती की।
इसे भी पढ़ें- #MeToo: इन 5 मशहूर मर्दों पर लग चुका है यौन उत्पीड़न का आरोप
हेली ने उनके साथ हो रही घटना का विरोध करते हुए वेनस्टेन से कहा कि उन्हें पीरियड्स हो रहे हैं लेकिन वेनस्टेन ने उसकी एक न सुनी। वेनस्टेन ने इसके बावजूद भी हेली का रेप किया। हेली ने कहा कि इस घटना के बाद वो डर गई थी इसलिए किसी से कुछ कह नहीं पाई और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई।
गौरतलब है कि MeToo कैंपेन के बाद दुनिया भर की महिलाएं अपने साथ हुए यौन शोषण की घटनाओं को शेयर कर रही हैं। जिनके बाद लगातार महिलाओं से जुड़े यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App