‘मी टू'': मोनिका लेविंस्की के बारे में सवाल पूछने पर भड़के पूर्व प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन
‘मी टू'' अभियान महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन उत्पीड़न के विरोध में शुरू हुआ है, इसके तहत कई बड़ी हस्तियों ने खुलकर अपनी आप बीती दुनिया को बताई है।

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा कि वह ‘मी टू' अभियान का समर्थन करते हैं लेकिन उनसे मोनिका लेविंस्की के बारे में सवाल न किए जाएं।
‘मी टू' अभियान महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन उत्पीड़न के विरोध में शुरू हुआ है और इस दौरान कई बड़ी हस्तियों ने खुलकर अपनी आप बीती दुनिया को बतायी है।
एनबीसी के ‘टुडे शो' के साक्षात्कार में क्लिंटन इस सवाल पर गुस्सा हो गए कि व्हाइट हाउस इंटर्न के साथ अपने यौन संबंध की वजह से उन्हें 20 साल पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था।
इस सवाल के साथ ही उनसे यह भी पूछा गया, ‘क्या मी टू अभियान ने आपका नजरिया बदल दिया।' पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उस समय इस्तीफा नहीं देने का उनका फैसला सही था। वह मी टू अभियान का समर्थन करते हैं।
मोनिका लेविंस्की ने मार्च में कहा था कि उनका संबंध राष्ट्रपति के साथ सिर्फ यौन उत्पीड़न का नहीं था बल्कि राष्ट्रपति द्वारा अपनी सत्ता और शक्ति का दुरुपयोग था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App