पाकिस्तानः पत्नी से विदा लेते नवाज शरीफ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अपनी पत्नी बेगम कुलसुम से आखिरी बार विदा होने के समय का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुलसुम का मंगलवार को लंदन में निधन हो गया। इसके बाद यह वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पहले सामने नहीं आया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Sep 2018 6:27 AM GMT
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अपनी पत्नी बेगम कुलसुम से आखिरी बार विदा होने के समय का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुलसुम का मंगलवार को लंदन में निधन हो गया। इसके बाद यह वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पहले सामने नहीं आया था।
वीडियो में भावुक दिख रहे शरीफ लंदन के एक अस्पताल में बेहोश कुलसुम से बोलते दिख रहे हैं। 11 साल की सजा काटने के लिए पाकिस्तान लौटने से पहले 12 जुलाई को उनकी यह मुलाकात हुयी थी। वीडियो में शरीफ उनसे कह रहे हैं, ‘‘आंखें खोलो, कुलसुम।'
शरीफ, उनकी पुत्री मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story