Padma Awards 2019 : इसरो के पूर्व वैज्ञानिक ने स्वीकार किया अवॉर्ड, लग चुके हैं जासूसी के आरोप
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा के बाद इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Jan 2019 3:07 PM GMT
गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर देश के पद्म अवॉर्ड्स (Padma Award) की घोषणा के बाद इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन (Nambi Narayanan) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
पद्म भूषण मिलने पर पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने कहा कि बेशक, मैं खुश हूं। मैं जासूसी का शिकार हुआ। मैं उस अर्थ में अधिक लोकप्रिय हुआ। एक तरह से लोगों ने मेरे साथ सहानुभूति रखना शुरू कर दिया। यह पुरस्कार मुझे यह एहसास दिलाता है कि मेरे योगदान को मान्यता दी गई है।
Former ISRO Scientist, Nambi Narayanan on being conferred #PadmaBhushan: Of course, I'm happy. I became a victim of spying, I became more popular in that sense, in a way people started sympathising with me. This award gives me a feeling that my contribution has been recognised. pic.twitter.com/NLFP6w1ePl
— ANI (@ANI) January 26, 2019
जानकारी के लिए बता दें कि पत्रकार कुलदीप नैय्यर और नंबी नारायणन समेत 14 हस्तियों को पद्म भूषण अवार्ड के लिए चुना गया था। गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की थी।
बता दें कि नंबी नारायणन पर जासूसी कांड का आरोप लगा था। उन्होंने फंसाकर करियर बर्बाद करने का आरोप केरल पुलिस पर लगा था। लेकिन बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और नारायणन को जीत मिली। उन्हें 50 लाख मुआवजा भी मिला।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Padma Bhushan Award Nambi Narayanan Former ISRO Scientist Padma Bhushan spying Scientist Nambi Narayanan Padma Awards 2019 S Nambi Narayanan Padma Vibhushan Padma award Isro Spy Case पद्म भूषण पुरस्कार नंबी नारायणन पूर्व इसरो वैज्ञानिक पद्म भूषण जासूसी वैज्ञानिक नंबी नारायणन पद्म पुरस्कार 2019 पद्म श�
Next Story