अमेरिका: फेसबुक की सीईओ बनना चाहती हैं हिलेरी क्लिंटन, मॉरा हीले को बताया सीक्रेट
कैम्ब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजर्स के डेटा का दुरुपयोग किया था। इसके बाद अप्रैल में मार्क जकरबर्ग अमेरिकी सीनेट के सामने सवाल-जवाब के लिए भी पेश हुए थे।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन राजनीतिक जीवन छोड़कर विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का नेतृत्व करने की इच्छा रखती हैं।
खबरों के मुताबिक, मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेट अटॉर्नी जनरल मॉरा हीले ने जब हिलेरी से पूछा कि वह कौन सी कंपनी की सीईओ बनना पसंद करेंगी तो इसके जवाब में हिलेरी ने बिना सोचे-समझे फेसबुक का नाम लिया।
इसे भी पढ़ें- किम ने ट्रंप के साथ बैठक, परमाणु निरस्त्रीकरण का वादा किया: दक्षिण कोरिया
हिलेरी ने कहा, 'यह दुनिया में समाचार का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। हमारे देश की एक बड़ी आबादी को फेसबुक से ही खबरें मिलती हैं, फिर चाहे वह सच्ची हो या झूठी।' हिलेरी शुक्रवार को हार्वर्ड में थीं, जहां उन्हें रैडक्लिफ मेडल से नवाजा गया।
यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज पर परिवर्तनकारी प्रभाव डाला हो। गौरतलब है कि फेसबुक कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के बाद अपने यूजर्स का विश्वास वापस पाने पर काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- भारतीय महिला की मौत के बाद आयरलैंड में हटा गर्भपात से बैन, सविता की मौत के बाद जनमत संग्रह से हुआ फैसला
कैम्ब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजर्स के डेटा का दुरुपयोग किया था। इसके बाद अप्रैल में मार्क जकरबर्ग अमेरिकी सीनेट के सामने सवाल-जवाब के लिए भी पेश हुए थे।
पिछले हफ्ते जकरबर्ग यूरोपियन पार्लियामेंट के सामने भी पेश हुए थे। इस दौरान चुनावों पर फेसबुक के प्रभाव को लेकर चर्चा की गई। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की मदद करने वाली एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग 8.7 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराने का आरोप लगा था।
इस जानकारी को कथित तौर पर चुनाव के दौरान ट्रंप को जिताने में सहयोग और विरोधी की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App