सामने आई फ्लोरिडा हमले और हमलावर की तस्वीरें
गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान 26 वर्षीय एस्टेबन सेंटियागो के रूप में की गई है

X
haribhoomi.comCreated On: 7 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. हाल ही में फ्लोरिडा के एयरपोर्ट फोर्ट लाउडेरडाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में हमलावर और फायरिंग के दौरान की कई तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान 26 वर्षीय एस्टेबन सेंटियागो के रूप में की गई है। सेंटियागो को पिछले साल आर्मी नेशनल गार्ड से छुट्टी दी गई थी। वह इराक में कार्यरत रह चुका है। यह भी बताया जा रहा है कि वह पागल था यानि की उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
यह जानकारी फ्लोरिडा से अमेरिकी सीनेट के सदस्य बिल नेल्सन के एक प्रवक्ता ने परिवहन सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत में दी। गोलीबारी के बाद हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। आइये अब आगे आपको दिखाते हैं हमलावर समेत हमले की पूरी कहानी तस्वीरों के जरिए -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story