Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नाइटक्लब में हुई फायरिंग, 14 लोगों की मौत और 6 घायल

ब्राजील के उत्तर पूर्वी शहर फोर्टालेजा के एक नाइटक्लब में कल रात गोलीबारी हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं।

नाइटक्लब में हुई फायरिंग, 14 लोगों की मौत और 6 घायल
X

ब्राजील के उत्तर पूर्वी शहर फोर्टालेजा के एक नाइटक्लब में कल रात गोलीबारी हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को फोर्टालेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सियारा राज्य के सुरक्षा सचिव आंद्रे कोस्टा ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार भी फोर्टालेज अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ेंः चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे फिलिस्तीन, यूएई और ओमान की यात्रा

कोस्टा ने बताया कि हमला क्यों हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि यह घटना कहीं ड्रग गैंग के आपसी टकराव का नतीजा तो नहीं है। अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है।

आधे घंटे तक हुई गोलीबारी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन कारों में सवार होकर हमलावर 12:30 बजे नाइटक्लब पहुंचे। भागने से पहले आधे घंटे तक उन्होंने भवन के सामने गोलियां चलाई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story