मेक्सिको के कॉकफाईट क्लब में फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 14 घायल
चिहुआहुआ की प्रांतीय राजधानी के एक अवैध कॉकफाइट क्लब में बंदूकधारियों द्वारा की गयी गोलीबारी में छह लोगों की मौत की हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Feb 2018 10:48 AM GMT
चिहुआहुआ की प्रांतीय राजधानी के एक अवैध कॉकफाइट क्लब में बंदूकधारियों द्वारा की गयी गोलीबारी में छह लोगों की मौत की हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। उत्तरी मेक्सिको के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य के अभियोजन कार्यालय ने अपने एक बयान में बताया कि कई नकाबपोश हमलावरों ने ‘सांता मारिया' कॉकफाईट क्लब में जमा लोगों पर गोलियां चला दी। अभियोजन पक्ष ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल हुए लोगों में सात और 10 साल के दो बच्चे शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story