Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

वीडियो: तिब्बत के सर्वाधिक पवित्र बौद्ध मंदिर में लगी आग

तिब्बत में सर्वाधिक पवित्र बौद्ध मंदिर जोखांग मॉनस्टरी में भीषण आग लग गयी। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल है।

वीडियो: तिब्बत के सर्वाधिक पवित्र बौद्ध मंदिर में लगी आग
X

तिब्बत में सर्वाधिक पवित्र बौद्ध मंदिर जोखांग मॉनस्टरी में भीषण आग लग गयी। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- PNB SCAM: आयकर विभाग का मेहुल चौकसी, गीतांजलि जेम्स पर शिकंजा, नौ बैंक खातों पर लगायी रोक

चीन के सरकारी दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार तिब्बत की प्रांतीय राजधानी ल्हासा स्थित जोखांग मंदिर में आज शाम आग लग गयी, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

इस संक्षिप्त रिपोर्ट में घटना की विस्तृत जानकारी दिये बगैर कहा गया कि दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

ट्विटर पर एक यूजर ने इस घटना का वीडियो भी पोस्ट किया है-

ये भी पढ़ें- कमला मिल अग्निकांड: बम्बई हाईकोर्ट ने अधिकारियों की मिलिभगत को जिम्मेदार ठहराया

जोखांग मंदिर को कोइकांग मॉनस्टरी के नाम से भी जाना जाता है। यह तिब्बतियों का सबसे पवित्र एवं अहम मंदिर माना जाता है। मंदिर के वास्तुकला की शैली भारतीय विहार डिजाइन, तिब्बत एवं नेपाली डिजाइन का मिलाजुला स्वरूप है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story