Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इंडोनेशिया की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 47 लोगों की मौत

भयानक आग में खाक होने के बाद बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर भी गया है।

इंडोनेशिया की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 47 लोगों की मौत
X

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस धामाके के दौरान आग लगने से 47 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 46 लोगों के घायल होने की खबर है।

बता दें कि धमाका होने के बाद आग की वजह से बिल्डिंग का एक हिस्सा जलकर खाक हो गया। आग की सूचना पाकार मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- भारत में बढ़ती बेरोजगारी 'मोदी निर्मित आपदा': राहुल गांधी

आग में इमारत का एक हिस्सा खाक

जकार्ता से पश्चिम में स्थित तांगेरेंग के एक इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स की फैक्ट्री में लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे आग लगी। पुलिस के स्पोक्सपर्सन आर्गो युवोनो ने मौत के आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि 47 लोगों के शव फैक्ट्री से निकाल लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- जाकिर नाइक के खिलाफ 'एनआईए' ने दाखिल की चार्जशीट, लगे बड़े आरोप

जकार्ता पुलिस में क्राइम के डायरेक्टर जनरल निको अफिन्टा ने इंडोनेशियन टीवी को बताया कि फैक्ट्री में 103 वर्कर्स काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 46 लोग आग में झुलसकर जख्मी हुए भी हैं, जिनका शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

भयानक आग में खाक होने के बाद बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर भी गया है। वहीं, आस-पास पार्किंग में खड़ी कारें भी जलकर खाक हो गई हैं। टीवी चैनल्स पर चल रही फुटेज में आग का बहुत विकराल रूप दिखाई दे रहा है। हालांकि, अब आग को काबू में कर लिया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story