मालदीव संकट: EU ने भारत और चीन से की लोकतंत्र बहाल करने की अपील
यूरोपीय यूनियन ने मालदीव के मौजूदा राजनीतिक हालातों को देखते हुए उस पर चिंता जाहिर की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 March 2018 3:48 PM GMT
यूरोपीय यूनियन ने मालदीव के मौजूदा राजनीतिक हालातों को देखते हुए उस पर चिंता जाहिर की है। ईयू संसद ने चिंता जाहिर करते हुए सदस्य देशों से जल्द से जल्द इस संकट को सुलझाने की अपील की है।
यूरोपीय संघ ने चीन और भारतीय की सरकार के साथ ईयू के सदस्य देशों से अपील की है कि वे मालदीव में राजनीतिक और लोकतांत्रिक स्थिरता को बहाल करने में सहायता करें।
#EU Parliament asks #India, #China and EU nations to restore democracy in #Maldives
— ANI Digital (@ani_digital) March 15, 2018
Read @ANI Story | https://t.co/uyCRLfxEVM pic.twitter.com/oLhNEV7Exh
ईयू की संसद की ओर से 16 पृष्ठों का एक प्रस्ताव पास किया गया है। ईयू संसद ने इस प्रस्ताव के जरिए मालदीव में मानवाधिकार और लोकतांत्रिक सिद्धांतों का सम्मान करने के लिए सभी संसाधनों के प्रयोग की बात कही है।
इस प्रस्ताव में यहां तक कहा गया है कि जब तक मालदीव में लोकतांत्रिक शासन न बहाल हो तब तक ईयू की ओर से मिलने वाली मदद बंद कर दी जानी चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story