लड़का बन ऐसे देती थी रेप की धमकी, रखती थी ''रेप-किट''
इंग्लैंड के लीवरपूल से एक लड़की की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है।

इंग्लैंड के लीवरपूल से एक लड़की की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। ये सनकी लड़की सोशल साइट के जरिए लड़का बनकर नाबालिगों को अपने जाल में फंसाती थी फिर उन्हें बलात्कार की धमकी देती।
इतना ही नहीं ये उन्हें संबंध बनाने के लिए भी उकसाती और मना करने पर जान से मारने की धमकी देती थी। आरोपी लड़की ने खुद कबूला है कि उसके पास एक रेप किट भी है, जिसमें दस्ताने और नकाब शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की बहन का फ्लाइट यौन उत्पीड़न
एक पीड़ित ने बताया कि जिस दिन पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार किया, वह उसी दिन किसी नाबालिग का रेप करने का षड्यंत्र बना चुकी थी। इतना ही नहीं ये सनकी लड़की एक सूची भी बनाकर रखती थी कि जिसे वह अपनी हवस का शिकार बनाएगी, वह उसके साथ क्या-क्या और कैसे-कैसे करेगी। फिलहाल कोर्ट ने इस आरोपी लड़की को 22 महीने की सजा सुनाई है।
जब पुलिस ने लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट की हिस्ट्री चैट खंगाली तो मिला कि इसी में से एक मैसेज में उसने लिखा था मैं आऊंगा और तुम्हें ढूंढ निकालूंगा, फिर तुम्हारा बलात्कार करूंगा और गला घोंट कर तुम्हें मार दूंगा।
यह भी पढ़ें- हनीप्रीत का खुलासा, पंचकूला हिंसा में ये औरत भी थी शामिल
ऐसे ही एक और मैसेज में उसने 5 से 12 साल के बच्चों के साथ रेप करने के बारे में भी लिखा है। इतना ही नहीं आरोपी लड़की का कहना है कि उसे लोगों का पीछा करना और रेप करना बहुत पसंद है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App