पुलिसवालों ने जेल में मनवाई दूल्हा-दुल्हन की सुहागरात, ये थी वजह
इंग्लैंड के कंब्रिया में शादी रचाने के बाद दूल्हे-दुल्हन को शादी की पहली रात पुलिस स्टेशन में बितानी पड़ी वो भी अलग-अलग सेल में।

क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी दूल्हा-दुल्हन ने अपनी सुहागरात जेल में मनाई हो। लेकिन ऐसा हुआ है। मामला इंग्लैंड के कंब्रिया का है। यहां शादी रचाने के बाद दूल्हे-दुल्हन को शादी की पहली रात पुलिस स्टेशन में बितानी पड़ी वो भी अलग-अलग सेल में।
इस दंपति का कसूर ये था कि इन दोनों ने पब में शादी रचाई और जब पुलिस ने इनसे इस बाबत पूछताछ की तो ये दोनों खफा हो गए। इसके बाद इन्होंने एक पुलिसकर्मी पर थूक दिया, इसी के चलते दोनों शादी वाले दिन केस भी दर्ज हुआ और कोर्ट ने दोषी पाए जाने पर इन पर जुर्माना भी लगाया।
यह भी पढ़ें- स्कूल में छात्र से 5 दोस्त एक साल तक करते रहे कुकर्म, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
क्या है मामला
इंग्लैंड के कंब्रिया में रहने वाले नेल जॉन ड्रेपर (44) और केरा एंड्रिया ड्रेपर (39) की पिछले साल 22 दिसंबर को शादी थी। ये शादी एक पब में रखी गई थी। दूल्हा-दुल्हन पर आरोप है कि ये नशे में झूम रहे थे। जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने शादी में नशे में आकर दूल्हा-दुल्हन के हंगामा करने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर जब पुलिस वाले पब पहुंचे तो उन्होंने दूल्हा-दुल्हन से पूछताछ करनी शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान दूल्हा-दुल्हन गुस्सा हो गए और उन्होंने पुलिसवालों को पिग कहते हुए थूक दिया।
इस पर पुलिस ने इस नवविवाहित जोड़े को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इस मामले की कंब्रिया मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इन पर जुर्माना लगाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App