Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

आंध्रा में जगनमोहन सरकार पर बरसे डॉ. रमन, कहा- राज्य की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया

आंध्रप्रदेश के तिरूपति में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन। पढ़िए पूरी खबर-

आंध्रा में जगनमोहन सरकार पर बरसे डॉ. रमन, कहा- राज्य की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया
X

नई दिल्ली। आज आंध्रपदेश के तिरूपति में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन हुआ, जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे। डॉ. रमन सिंह ने आंध्रप्रदेश भारतीय जनता पार्टी राज्य कार्यकारिणी का अभिवादन करते हुए आंध्रप्रदेश में बीजेपी का पिछले 6 वर्षो के महत्वपूर्ण योगदान के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश को मोदी सरकार की केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में महत्वपूर्ण आबंटन और महत्व प्राप्त हुआ, स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत चार शहरों को चयनित किया गया, एनआरईजीएस के तहत आंध्रप्रदेश को 2014 से 2019 की अवधि के दौरान दूसरा या तीसरा सबसे अधिक आबंटन प्राप्त हुआ, आंध्रप्रदेश में IIT, NIT, IIT, IIM, IISER केन्द्रीय विश्वविद्यालय, जनजातीय विश्व AIIMS (मंगलगिरि) आदि जैसे राष्ट्रीय महत्व के कई शैक्षणिक संस्थानों को मंजूरी दी गई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि व्यवहार्यता में कमी के बावजूद केन्द्र सरकार ने विशाखापट्टनम में रेलवे जोन स्थापित करने को मंजूरी दी। आंध्रप्रदेश के लिए किए गए सभी अच्छे कामों के बावजूद, बीजेपी 2016 से लगातार प्रदेश में राजनीतिक हमले झेल रही है। हमने प्रदेश के लिए जो काम किए हैं, उसका भी श्रेय हमें नहीं दिया जाता है। तीव्रता से भाजपा के विरूद्ध नकारात्मकता फैलाई जा रही है।


उन्होंने कहा कि अब हम पर पोलावरम परियोजना के बजट के लिए 56000 करोड़ रूपए के बजाए 29000 करोड़ रूपए देने पर भी हमला किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जगन सरकार द्वारा कार्यभार संभालते ही पहले महीने से लोकलुभावन योजनाओं के कार्यान्वयन ने राज्य की वित्तीय हालत खस्ता कर दी है। जहां एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल के दौरान राज्य बडे़ पैमाने पर लापरवाही, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनिश्चितता के संकट में था ही, वहीं अबकी मौजूदा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के बजाय, वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने राज्य की अर्थव्यवस्था को और भी बर्बाद कर दिया है। राज्य सरकार ने कई अलोकतांत्रिक और संवेदनहीन कार्य किए हैं, जिसके लिए राज्य सरकार को कई बार उच्च न्यायालय द्वारा फटकार लगाई गई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से बीजेपी के आंध्रा प्रदेशाध्यक्ष सोमू वीर, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधरन, आंध्रप्रदेश प्रभारी एस. दयाकर रेड्डी, जिलाध्यक्ष तिरूपति मधुकर, वाय. सत्य कुमार, राष्ट्रीय सचिव किसान जागरण अभियान, सुनील व्ही. देवधर विष्णु वर्धन चन्द्र मौली उपस्थित थे।

और पढ़ें
Next Story