मिस्र / पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 40 आतंकवादियों को मार गिराया
मिस्त्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिला है। जहां काहिरा में पुलिस ने 40 आतंकवादियों'' को मार गिराया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान इस सभी को ढेर कर दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Dec 2018 4:20 PM GMT
मिस्त्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिला है। जहां काहिरा में पुलिस ने 40 आतंकवादियों' को मार गिराया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान इस सभी को ढेर कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र पुलिस ने शनिवार सुबह अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जिसमें 40 आतंकवादियों को मार गिराया। बीते शुक्रवार को गीजा पिरामिड में हुए विस्फोट में वियतनाम के तीन सैलानियों तथा उनके गाइड की मौत हो गई थी।
जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गीजा गवर्नरेट में दो स्थानों पर छापेमारी की गई जिनमें 30 आतंकवादियों को मार गिराया गया है जबकि अशांत उत्तरी सिनाई इलाके में 10 दहशतगर्द मारे गए हैं।
खबर के मुताबिक, कुल चालीस को ढेर कर दिया। आगे कहा कि प्राधिकारियों को सूचना मिली थी कि संदिग्ध राज्य, पर्यटन संस्थान और चर्चों पर सिलसिलेवार हमला करने की तैयारी कर रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story