इस अर्थशास्त्री को मिला नोबल पुरस्कार, जानें ये कौन हैं
नोबेल पुरस्कार कमेटी ने अमेरिका का अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थेलर को चुना गया है।

2017 का नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। इसके लिए अब कमेटी ने अमेरिका का अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थेलर को चुना गया है।
नोबेल कमिटी की तरफ से की गई घोषणा में कहा गया कि मनोवैज्ञानिक अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजने का फैसला लिया गया है।
#FLASH The 2017 Nobel Prize in Economic Sciences awarded to Richard H. Thaler.
— ANI (@ANI) October 9, 2017
बता दें कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की और से जारी एक वीडियो में इस बात की जानकारी दी गई है।
वहीं दूसरी तरफ कमेटी ने कहा कि डॉक्टर थेलर यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में इस वक्त प्रफेसर हैं।
अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उन्होंने मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र के तार किस तरह जुड़े हैं इस क्षेत्र पर उन्होंने काफी काम किया है।
किसी व्यक्ति के आर्थिक फैसले लेने के पीछे के मनोवैज्ञानिक कारणों की व्यावहारिक अर्थशास्त्र की सूक्ष्म पड़ताल की है।'
जानकारी के लिए बता दें कि अर्थशास्त्री को नोबेल पुरस्कार के साथ 1.1 मिलियन डॉलर भी दिए जाते हैं। नोबेल पुरस्कार की रेस में भारत के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन भी थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App