पाकिस्तान में भूकंप के झटके से एक की मौत, कई जगहों पर गिरी दीवारें
उत्तर भारत में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे एक की मौत और 2 घायल हो गए हैं।

बुधवार को आए भूकंप से पाकिस्तान में एक बच्ची की मौत की खबर है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, क्वेटा में दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए।
वहीं बलूचिस्तान के नोक कुंडी इलाके में भूकंप से एक स्कूल की दीवार गिरने की सूचना है। इस दीवार के नीचे कुछ बच्चे फंसे होने की संभावना है।
Destruction scenes of today’s #earthquake in Belah #Balochistan. pic.twitter.com/BCklLlXo0b
— Baloch بلوچ (@Baloch__Khan) January 31, 2018
गौरतलब है कि उत्तर भारत में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा। भारत में दिल्ली-एनसीआर, पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं भूकंप के झटके अफगानिस्तान के कई इलाकों से लेकर पाकिस्तान के एबटाबाद और इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए।
मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप बुधवार दोपहर करीब 12.36 पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा पर बताया जा रहा है। ये भूकंप 6.2 तीव्रता से आया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App