''परमाणु परीक्षण के कारण डगमगा रही धरती''
उत्तर कोरिया में भूकंप के झटके आए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Oct 2017 12:38 PM GMT Last Updated On: 14 Oct 2017 12:38 PM GMT
उत्तर कोरिया में शुक्रवार को धरती डगमगा गई। कोरिया के मौसम विभाग के कारण ये भूकंप 2.7 रिक्टर तीव्रता का था। भूकंप का केंद्र उत्तरी हैमग्योंग प्रांत में धरती के 3 किमी नीचे था।
अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार इसकी तीव्रता 2.9 और केंद्र के नीचे 5 किमी थी। पिछले महीने भी उत्तर कोरिया में भूकंप के झटके आए थे। विश्षज्ञों की मानें तो भूकंप का कारण नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह के द्वारा किया जा रहा परमाणु परीक्षण है।
गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने तीन परमाणु परीक्षण किए थे जिसके कारण 6.3 की तीव्रता से भूकंप आया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story