6.1 तीव्रता के भूकंप से दहला जापान, चार लोग घायल
पश्चिमी जापान सोमवार को भूकंप के झटके से दहल उठा। यहां रिएक्टर पैमाने पर 6.1 के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें 4 लोगों के घायल होने की खबर है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 April 2018 9:39 AM GMT
पश्चिमी जापान सोमवार को भूकंप के झटके से दहल उठा। यहां रिएक्टर पैमाने पर 6.1 के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें 4 लोगों के घायल होने की खबर है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप के झटके रात करीब 1.32 बजे महसूस किया गया। वहीं भूकंप का केंद्र 35.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 132.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया। भूकंप से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप रही और पानी आपूर्ति भी बाधित रही।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, शहर में भूकंप के झटकों से कुछ इमारतों और सड़कों में दरारें आ गईं। हालांकि, क्षेत्र में सभी परमाणु संयंत्र अभी सही से काम कर रहे हैं और साथ ही यहां सुनामी के खतरे का भी कोई अंदेशा नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story