चिली में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
पिछले एक सप्ताह में दुनियाभर में कई जगहों पर भूकंप के झटके आए है

X
haribhoomi.comCreated On: 25 Dec 2016 12:00 AM GMT
प्यूर्टो मॉन्ट. चिली में रविवार को भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार प्यूर्टो मॉन्ट से 225 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 7.7 मैग्नीट्यूड के झटके दर्ज किए गए। इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
भूकंप के केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में यह अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर गहराई पर था। प्यूर्टो मॉन्ट चिली के दक्षिणी जिले लेक में है। यह राजधानी सेंटियागो से 655 मील दूर है।
चिली में पिछले महीने भी भूकंप आया था। उस समय यहां पर 6.4 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया था।। हालांकि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप 90.8 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
गौरतलब है कि चिली भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आता है। यहां हर साल कई बार भूकंप बाते हैं। भूतकाल में कई बार यहां पर भूकंप में हजारों लोगों की जानें गई हैं।
पिछले एक सप्ताह में दुनियाभर में कई जगहों पर भूकंप के झटके आए है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, इक्वाडोर, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया शामिल है।
इंडोनेशिया में तो भूकंप से काफी नुकसान भी हुआ था। यहां पर 10 हजार से ज्यादा इमारतों के नष्ट होने से 44 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। वहीं 100 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story