Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दक्षिण अफ्रीकाः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्रेन से की यात्रा, महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, चरखा चलाया

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होने पेंट्रिच स्टेशन से पिटर्मेरिट्जबर्ग तक ट्रेन से यात्रा की। पिटर्मेरिट्जबर्ग में विदेश मंत्री स्वरज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

दक्षिण अफ्रीकाः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्रेन से की यात्रा, महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, चरखा चलाया
X

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होने पेंट्रिच स्टेशन से पिटर्मेरिट्जबर्ग तक ट्रेन से यात्रा की। पिटर्मेरिट्जबर्ग में विदेश मंत्री स्वरज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

ये भी पढ़ेंः गोवा पहुंचा मानसून, मुंबई में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सात जून 1893 की ऐतिहासिक घटना की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर यहां सिटी हॉल में आयोजिक कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं सुषमा स्वराज ने कहा कि महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला ने अन्याय और भेदभाव का सामना कर रहे लोगों को उम्मीद की किरण दिखाई। सात जून 1893 को युवा वकील मोहनदास करमचंद गांधी को केवल श्वेतों के लिए आरक्षित ट्रेन के डिब्बे से बाहर फेंक दिया गया था।

उन्होंने रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में दक्षिण अफ्रीकी लोगों की मदद करने में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका को याद किया।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने दुनिया भर के उपनिवेशवाद अथवा रंगभेद के गुलामों के बीच उम्मीद की किरण जगाई थी।

ये भी पढ़ेंः देश निर्माण में आरएसएस का रहा महत्वपूर्ण योगदान, जानिए दस बड़ी बातें

सुषमा ने कहा कि यह पीटरमैरिट्जबर्ग था जहां हमारे समय के दो महान नेताओं ने फिर से उम्मीद जगाई। उन्होंने विकासशील देशों खासतौर से भारत और अफ्रीकी राष्ट्रों को उपनिवेशवाद की बेड़ियों से आजाद कराकर उनमें उम्मीद जगाई।’

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story