सुषमा स्वराज आज से ताजिकिस्तान के दो दिवसीय दौर पर, SCO में लेंगी हिस्सा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज ताजिकिस्तान के दो दिवसीय दौर पर जा रही हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Oct 2018 8:34 AM GMT Last Updated On: 11 Oct 2018 8:34 AM GMT
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज ताजिकिस्तान के दो दिवसीय दौर पर जा रही हैं। सुषमा स्वराज ताजिकिस्तान की राजधानी में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में हिस्सा लेंगी।
इस बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के अलावा आतंकवाद से मुकाबला करने पर चर्चा की जा सकती है। शंघाई सहयोग संगठन शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक में सीरिया, अफगानिस्तान और कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति की समीक्षा होने की संभावना जताई जा रही है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ताजिकिस्तान की राजधआनी दुशान्बे में विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज एससीओ शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक शामिल होंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story