जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मिली सुषमा स्वराज, इन मुद्दों पर की चर्चा
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से आज टोक्यो में मिली है। सुषमा स्वराज जापान के तीन दिवसीय दौरे पर है। आज जापान की यात्रा अंतिम दिन है।

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से आज टोक्यो में मिली है। सुषमा स्वराज जापान के तीन दिवसीय दौरे पर है। आज जापान की यात्रा अंतिम दिन है।
इसे भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने AIIMS पहुंचकर लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत, जापान को एक‘ स्वाभाविक सहयोगी' मानता है और कई क्षेत्र हैं जिसमें दोनों द्विपक्षीय लाभ के लिये काम कर सकते हैं।
#WATCH: External Affairs Minister #SushmaSwaraj meets Japanese Prime Minister #ShinzoAbe in #Tokyo. pic.twitter.com/oBs6keWnbZ
— ANI (@ANI) March 30, 2018
सुषमा स्वराज यहां 9वीं भारत-जापान कूटनीतित वार्ता में हिस्सा ले रही हैं। सुषमा ने कहा कि स्मार्ट सिटी, स्टार्टअप इंडिया तथा कई ऐसी योजना हैं जिसमें जापानी उद्यमियों के लिये काफी अवसर हैं।
नौंवी भारत-जापान कूटनीतित वार्ता 29 मार्च से शुरू हुई है। जिसमें इन दो देशों के बीच संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App