पीएम मोदी के लंदन दौरे के दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने फाड़ा तिरंगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान भारत में कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कुछ समूह उस समय उग्र हो गए जब सभी 53 राष्ट्रमंडल देशों के ‘फ्लैग पोल'' पर लगे आधिकारिक झंडों में से तिरंगे को फाड़ दिया गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 April 2018 9:41 PM GMT Last Updated On: 19 April 2018 9:41 PM GMT
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान भारत में कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कुछ समूह उस समय उग्र हो गए जब सभी 53 राष्ट्रमंडल देशों के ‘फ्लैग पोल' पर लगे आधिकारिक झंडों में से तिरंगे को फाड़ दिया गया।
द्विपक्षीय और चोगम वार्ता के लिए लंदन आए प्रधानमंत्री मोदी ने जब अपनी ब्रिटिश समकक्ष टेरीजा मे से मुलाकात की तब वहां प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी था।
ये भी पढ़ें- जज लोया का शव रिसीव करने वाले डॉक्टर ने कहा- सच्चाई सामने आ गई है, अब शक और भ्रम नहीं होना चाहिए
बुधवार को ‘फ्लैग पोल' पर लगा भारतीय तिरंगा फाड़े जाने के बाद पार्लियामेंट स्क्वायर पर कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे। इस प्रदर्शन को कवर कर रहे भारत के एक बड़े समाचार चैनल के पत्रकार हिंसक प्रदर्शन में फंस गए थे और ड्यूटी पर मौजूद स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
इस दौरान खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी कुछ ज्यादा हिंसक हो गए थे। समूह इस संबंध में मेट्रोपॉलिटन पुलिस से शिकायत करने की योजना बना रहा है।
ये भी पढ़ें- रोज एक-दो किलो गालियां खां रहा हूं, यही मेरी सेहत का राज: जानिए टाउनहॉल इवेंट में PM मोदी की 10 बातें
प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंद्ध भारत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने ब्रिटिश अधिकारियों के समक्ष अपनी चिंता जतायी, उन्होंने घटना के लिए माफी मांगी है। हमने उन्हें आगाह किया था कि कुछ तत्व परेशानियां पैदा करेंगे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। भारतीय ध्वज (तिरंगा) को बदल दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story