टल्ली हुए किम जोंग ने अधिकारियों से रात भर मंगवाई माफी
सुबह उठकर किम इस बात को भूल गए।

X
haribhoomi.comCreated On: 15 Dec 2016 12:00 AM GMT
प्योंगयांग. उत्तर-कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने नशे में धुत होकर अपने सर्वोच्च सैन्य अधिकारियों से रात-भर उनकी गलतियों के लिए माफीनामा लिखने का आदेश दे दिया। किमगोंग ने शराब पीकर अधिकारियों से उनकी गलतियों के लिए माफी मंगवाई और सुबह को वह इस बात को को भूल गए।
यह वाकया इसी साल सितंबर का है। जब अपने हॉलिडे विला में शराब पीकर किम जोंग-उन ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को एक पेपर पर अपनी कमियां और उसके लिए माफी लिखने को कहा। किम ने अपने सर्वोच्च सैन्य अधिकारियों से रात-भर उनकी गलतियों के लिए माफीनामा लिखने का आदेश दे दिया था फिर सुबह को वह अपनी इस बोत को भूल गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किम ने सभी ऑफिशल्स को रात भर जागने के लिए अपने बयान लिखने को कहा, लेकिन अगली सुबह उठने पर सभी सैन्य अधिकारियों को देख किम जोंग हैरान हो उठे। किम को समझ नहीं आ रहा था कि सभी सैन्य अधिकारी वहां क्यों है। किम ने सुबह उठते ही सैन्य अधिकारियों से कहा, 'आप लोग यहां क्यों इकट्ठा हुए हैं?'
इसके बाद सभी ऑफिशल्स फूट-फूट कर रोने लगे। अधिकारियों को रोता देख किम जोंग ने उन्हें जाने की मंजूरी दे दी। यह पहली बार नहीं है जब किम जोंग उन ने नशे में ऐसा कुछ किया हो।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story