अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत को सबसे बड़ा आर्थिक झटका देने को तैयार, जानें क्या है GSP
अमेरिका जल्द ही भारत को आर्थिक झटका देने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस को भारत के साथ जनरलाइज सिस्टम आफ प्रेफरेंस (GSP) समाप्त करने का फैसला बताया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 March 2019 11:37 AM GMT
अमेरिका जल्द ही भारत को आर्थिक झटका देने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस को भारत के साथ जनरलाइज सिस्टम आफ प्रेफरेंस (GSP) समाप्त करने का फैसला बताया है।
एक कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जल्द ही भारत के साथ व्यापार व्यवहार को समाप्त कर सकते हैं। जिससे भारत को बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि अमेरिका में 5.6 अरब डॉलर का व्यापार भारत मुफ्त शुल्क पर करता है। ऐसे में अगर इस पर टैक्स लगता है तो भारत के लिए ये बुरी खबर होगी।
बता दें कि अमेरिका में भारत के अलावा तुर्की को लाभकारी विकासशील देश के रूप व्यापार पर शुल्क मुफ्त की नीति दी गई है। ट्रंप ने संबोधन के दौरान कहा कि अगर हम इसे समाप्त करते हैं तो इससे उसके ऊपर कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा।

1970 में अमेरिका ने भारत को इस पॉलिसी में शामिल किया था। जिससे वो जनरलाइज सिस्टम आफ प्रेफरेंस (GSP) पॉलिसी के तहत अमेरिका के साथ इतने अरब का कारोबार मुफ्त शुल्क पर कर सकता है। बता दें कि डॉनल्ड ट्रंप की बड़े इकोनॉमी वाले देशों के साथ घाटे को पाटने के लिए सबसे बड़ी कार्रवाई होगी।
क्या है जीएसपी
जेनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस (जीएसपी) अमेरिकी की एक ट्रेड प्रोग्राम पॉलिसी है। जिससे अमेरिका जैसे विकासशील देशों में आर्थिक तरक्की के लिए बाहर का देश अपना कोई भी सामना टैक्स के बिना भी बेच सकता है। बता दें कि टैक्स सामानों पर आयात शुल्क नहीं लगता है। अमेरिका ने 129 देशों को इस पॉलिसी में सामिल किया है। एक जनवरी 1976 को जीएसपी जैसी पॉलिसी का गठन किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Donald Trump GSP Generalised System of Preferences india preferential trade agreement india Us trade relations Donald Trump in usa US GSP program Nancy Pelosi India US trade Indian US exports Business News अमेरिका भारत डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका और भारत अमेरिका और भारत के बीच व्यापार भारत अमेरिका व्यापार जीएसपी इंडिया �
Next Story