ट्रंप ने चीन से आयात पर 50 अरब डॉलर का टैरिफ लगाया, बढ़ा तनाव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज चीन से आयात पर 50 अरब डॉलर का टैरिफ लगाया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज चीन से आयात पर 50 अरब डॉलर का टैरिफ लगाया। उन्होंने अमेरिका की बौद्धिक संपदा को अनुचित तरीके से जब्त करने को लेकर बीजिंग को दंडित करने के लिए यह कदम उठाया है।
President Trump to impose tariffs on $50 billion in Chinese imports, White House says: AFP
— ANI (@ANI) March 22, 2018
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम से दोनों देशों के बीच जारी तनाव के और अधिक बढ़ने की आशंका है। बौद्धिक संपदा की चोरी के मामले की सात माह की जांच के बाद ट्रंप ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को चीन से आयात पर 50 अरब डॉलर का टैरिफ लागू करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के राम लीला मैदान से केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूकेंगे अन्ना हजारे
ट्रंप ने कहा कि हमें बौद्धिक संपदा की चोरी की बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह हमें अधिक मजबूत, अधिक संपन्न देश बनाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App