रूस को लेकर सख्त हुआ अमेरिका, अब लगा सकता है कई और प्रतिबंध
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बयान दिया है कि रूस के प्रति नहीं अपना रहा है नरम रूख, अभी और प्रतिबंध लगेंगे।

अमेरिका एक बार फिर रूस को लेकर सख्त हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के प्रति नरम रूख अपनाये जाने के आरोपों से इनकार करते हुए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है।
ये भी पढ़ें - PNB Scam: ईडी ने नीरव मोदी की 9 लग्जरी कारें की जब्त, गीतांजलि जेम्स पर भी की बड़ी कार्रवाई
बातचीत के दौरान अधिकारी ने बताया कि 2018 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप की आशंकाओं से निपटने के लिए ‘‘कार्य बल' का गठन किया गया है और 2016 के लिए रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
वरिष्ठ अधिकारी ने आगे कहा कि वाशिंगटन पहले ही दुनिया की सभी सरकारों को चेतावनी दे चुका है कि रूसी सेना के ‘‘विशेष लेन-देन' करने पर उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाये जाएंगे।
ये भी पढ़ें - बाबा रामदेव को दिखाए गए काले झंडे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
इसमें नाटो सहयोगी तुर्की भी शामिल है, जिसने रूस से एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल प्रणाली खरीदने की घोषणा की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस चेतावनी के बाद कई बड़े देश रूस के साथ अपनी खरीद पर पुन:विचार कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App