Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को पकड़ा रंगे हाथ, प्रतिबंध के बावजूद नॉर्थ कोरिया को दे रहा था ये सब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर चीन पर निशाना साधा। कहा कि '' चीन के लिए रंगे हाथ पकड़ा जाना बहुत निराशाजनक है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को पकड़ा रंगे हाथ, प्रतिबंध के बावजूद नॉर्थ कोरिया को दे रहा था ये सब
X

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट कर चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि 'रंगे हाथ पकड़ा जाना बहुत निराशाजनक है, चीन उत्तर कोरिया को तेल ले जाने की इजाजत दे रहा है। यदि ऐसा लगातार होता रहा तो उत्तर कोरिया की समस्या का कभी समाधान नहीं होगा।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से कोई प्रतिबंध नहीं- चीन

दक्षिण कोरिया की मीडिया रिपोर्ट पर चीन ने अपना स्पष्टीकरण दिया था। जिसमें चीन ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से उत्तर कोरिया को तेल बेचने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है।

मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक, उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच के मिसाइल परीक्षणों के चलते तनाव जारी है। इसी कारण अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर दबाव डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र के ज़रिए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए हैं।

जिसमें यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है लेकिन अगर चीन का यही रूख रहा तो शायद ही फिर इस समस्या का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान हो सके।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story