डॉनल्ड ट्रंप ने बोइंग 737 मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर लगाई रोक
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने की घोषणा कर दी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 March 2019 9:22 AM GMT Last Updated On: 14 March 2019 9:22 AM GMT
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने की घोषणा कर दी है। बोइंग 737 विमान के पिछले पांच महीने में दूसरी बार हादसे का शिकार होने के बाद बढ़ते अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक दबाव के बीच उन्होंने यह घोषणा की।
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि हम बोइंग 737 मैक्स 8 और मैक्स 9 के सभी विमानों को उड़ान भरने से रोकने के लिए एक निर्देश जारी करने जा रहे हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि भारत सहित यूरोपीय संघ और कई देशों ने पहले ही अपने-अपने हवाई क्षेत्र में 737 मैक्स 8 के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story