बाज नहीं आएगा चीन, भारत को परेशान करने के लिए रची ये गहरी साजिश
चीन ने अब भारत की परेशानियां बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Oct 2017 1:40 PM GMT
डोकलाम विवाद के बाद अब चीन ने नई रणनीति सोच ली हैं। चीन ने हाल ही में तिब्बत को नेपाल से जोड़ने वाला हाईवे खोला है और अब चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर के पास एक्सप्रेसवे खोलने जा रहा है। ये एक्सप्रेसवे ल्हासा और निंगची को एक दूसरे से जोड़ता है।
इसे बनाने में 5.8 अरब डॉलर की लागत आई है और इसकी लंबई 409 किलोमीटर है। निंगची अरुणाचल प्रदेश की सीमा के निकट है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 409 किलोमीटर लंबे टोल फ्री एक्सप्रेसवे ने दो शहरों को जोड़ा है जो तिब्बत में पर्यटकों के आकर्षण केंद्र भी है।
इसे भी पढ़ें: अभी ठंडा नहीं पड़ा डोकलाम विवाद, चीन ने चली ये नई चाल
बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे की खासियत ये है कि ये ल्हासा और निंगची के बीच यात्रा के समय को आठ घंटे से कम करके 5 घंटे कर देगा। इस मार्ग पर वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
उल्लेखनीय है कि तिब्बत में ज्यादातर एक्सप्रेसवे सैन्य साजोसामान ढोने में सक्षम हैं। इससे चीनी सेना को अपने सैनिकों और हथियारों को तेजी से ले जाने में काफी सुविधा होती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story