अभी ठंडा नहीं पड़ा डोकलाम विवाद, चीन ने चली ये नई चाल
डोकलाम विवाद का ठंडा पड़ना चीन की ओर से मात्र एक छलावा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Oct 2017 12:37 PM GMT
डोकलाम विवाद के सुलझने के बाद अब चीन ने भारत को परेशान करने की नई रणनीति अपना ली है। हर वर्ष होने वाली भारत-चीन बॉर्डर पर्सनल बैठक इस बार नहीं हुई। यह बैठक 4,507 किलोमीटर लंभी लाइन ऑप एक्टुअल कंट्रोल स्थित पांच निर्धारित जगहों पर होनी थी।
दौलत बेगी ओल्डी, लद्दाख में चुसुल, बुम ला, अरुणाचल में किबिथू और सिक्किम में नाथू ला इन पांच जगहों पर ये बैठक निर्धारित थी। इस साल ये बैठक 1 अक्टूबर को होने वाली थी लेकिन चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत को न्योता नहीं दिया।
इसे भी पढ़ें: गांधी जयंती 2017: तीन गोलियों ने आजाद भारत से छीन लिया बापू को, मुंह से निकला ये अंतिम शब्द
इस बार चीन और भारत के बीच इस बैठक का 7वां एडिशन था। गौरतलब है कि चीनी सेना के 90 वर्ष पूरे होने पर भारतीय सेना समारोह में शामिल नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि डोकलाम विवाद के ठंडे पड़ने के बाद भारतीय सेना ने चीनी सीमा को पार नहीं किया।
साल भर में ऐसे 7 से 8 अवसर होते हैं जब तीन और भारत सेना की बीच बीपीएम पर वार्षिक बैठक होती है। इसमें दोनों सेनाओं का भाषण, दोनों देशों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, तोहफों का लेन-देन और नाश्ता होता है। दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए ये बैठक होती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story