Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भारत-चीन के बीच सीमा वार्ता, अजित डोभाल भी रहे मौजूद

भारत और चीन के बीच 16 जून से शुरू विवाद शुरू हुआ था।

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भारत-चीन के बीच सीमा वार्ता, अजित डोभाल भी रहे मौजूद
X

डोकलाम विवाद के बाद भारत और चीन के बीच पहली बार सीमा मुद्दे से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण पहलूओं पर आज विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता शुरू हुई।

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन के स्टेट काउंसलर यांग जिएची और दोनों देशों के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आज भारत-चीन सीमा वार्ता के 20वें दौर की बातचीत की।

इसे भी पढ़ें- डोकलाम विवाद: भारतीय सेना जोश से लबरेज, हर चुनौती से निपटने को तैयार

पूरे दिन चलने वाली इस द्विपक्षीय वार्ता के दौरान डोकलाम सहित दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी विभिन्न अनसुलझे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

आपको बता दें कि डोकलाम में भारत और चीन के बीच 16 जून से शुरू विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद सीमा पर कई महीनों तक तनाव चलता रहा। हालांकि बाद में जो भारत-चीन की आपसी सहमति के बाद 28 अगस्त को ये विवाद समाप्त हुआ था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story