इलाज के नाम पर 150 महिलाओं का किया यौन उत्पीड़न, मौत से भी बुरी मिली सजा
इलाज के नाम पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका में जिमनास्टिक से जुड़े पूर्व डॉ. लैरी नासर को 40-175 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

इलाज के नाम पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका में जिमनास्टिक से जुड़े पूर्व डॉ. लैरी नासर को 40-175 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
नासर द्वारा शिकार बनाई गई 150 से अधिक महिलाओं की गवाही के बाद जज रोजमैरी एक्विलीन ने मिशिगन के एक कोर्ट में कहा कि मैंने अभी आपके डेथ वारंट पर साइन किया है।
जज ने आगे कहा कि आप फिर कभी जेल से बाहर निकलने के लायक नहीं हैं। आप इतने खतरनाक हैं, जितना कोई सोच भी नहीं सकत। जानकारी के मुताबिक, पहले डॉक्टर नासर पर 7 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे मामला तूल पकड़ता गया नासर पर करीब 156 महिलाओं ने आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें- Photos: पद्मावत फिल्म रिलीज के विरोध में करणी सेना ने जमकर मचाया तांडव, देखें दर्दनाक फोटो
कोर्ट में पीड़िताओं ने बताया कि डॉक्टर इलाज के नाम पर उनका यौन शोषण करते थे। वो अपनी गंदी हरकतों को इलाज का नाम देता था। वहीं कोर्ट में सजा सुनने के बाद डॉक्टर लैरी नासर ने कहा कि पिछले 7 दिनों से वो महिलाओं का बयान सुनकर अंदर तक दहल गए हैं।
इस बात ने उनके दिल को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपने क्लाइंट का अच्छे से इलाज करते थे तभी मरीज बार-बार उनके पास आते थे लेकिन मीडिया ने इस मामले को अलग ही रंग दे दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App