दिल्ली विधानसभा में हंगामा, सिख विधायक का आरोप ''मार्शलों'' ने मेरी पगड़ी उतारी
दिल्ली विधानसभा में भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी संबंधी एक हालिया विवादास्पद प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद विपक्ष के तीन विधायकों को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया गया और सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Jan 2019 6:14 PM GMT Last Updated On: 3 Jan 2019 6:14 PM GMT
दिल्ली विधानसभा में भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी संबंधी एक हालिया विवादास्पद प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद विपक्ष के तीन विधायकों को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया गया और सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) को सदन के बीचों बीच आने पर मार्शलों ने बाहर निकाल दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ हाथापाई की गई और सदन के स्थगन के दौरान उनकी पगड़ी को कथित रूप से बलपूर्वक हटाया गया।उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक ने राजीव गांधी को प्रदान किया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न' वापस लेने की मांग वाला एक प्रस्ताव पेश किया था।
सिरसा ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इस ‘‘हालिया प्रस्ताव में' कथित ‘‘बदलाव' को लेकर ‘‘अध्यक्ष राम निवास गोयल को हटाने' के लिए नोटिस पेश किया था। गोयल ने कहा कि वे इसे स्वीकार नहीं कर सकते क्योंकि इस प्रकार का नोटिस 14 दिन पहले दिया जाना चाहिए।
जब अध्यक्ष ने विपक्ष का अनुरोध ठुकरा दिया तो सिरसा सदन के बीचों बीच आ गए जिसके कारण गोयल को उन्हें सदन से बाहर निकालने का आदेश देना पड़ा। अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, सिरसा और भाजपा विधायक जगदीश प्रधान को सदन की कार्यवाही से दिन भर के लिए निलंबित कर दिया।
इसके बाद अध्यक्ष ने सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। गुप्ता और सिरसा ने सदन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि ‘‘प्रस्ताव की विषयवस्तु को बदला' गया क्योंकि सत्तारूढ़ दल आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहता है।
साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मार्शलों ने मेरी पगड़ी पर हाथ डाला । भाजपा विधायकों ने पिछली बैठक में सदन द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव से राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के लिए केंद्र से मांग करने वाली बात को हटाने का कड़ा विरोध किया।
क्यों दिल्ली विधानसभा के मार्शलों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरी पगड़ी पर हाथ डाला?
— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) January 3, 2019
क्योंकि मैंने सिखों को इंसाफ़ दिलवाने की बात की और राजीव गाँधी को सिख क़त्लेआम का दोषी क़रार देने के लिये प्रस्ताव पेश किया
कांग्रेस को ख़ुश करने के लिये @AamAadmiParty उतरी गुंडागर्दी पर @ANI pic.twitter.com/U7d5nU4a5g
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Delhi Assembly Delhi MLA Manjinder Singh Sirsa Manjinder Singh Sirsa in Delhi Assembly Manjinder Singh Sirsa over rajiv gandhi Manjinder Singh Sirsa Delhi Assembly Rajiv Gandhi Bharat Ratna Congress AAp Aam Admi Party भाजपा विधायक भाजपा एमएलए भाजपा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली विधानसभा भाजपा कांग्रेस आप आम आदमी �
Next Story