बच्चों को सूई से गोदा, शिक्षक को सिर्फ 18 माह की जेल
सूई से बच्चों को यातना देने वाली एक शिक्षक को 18 महीने की जेल की सजा को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई है और सजा को बहुत कम बताया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Dec 2018 2:17 AM GMT
सूई से बच्चों को यातना देने वाली एक शिक्षक को 18 महीने की जेल की सजा को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई है और सजा को बहुत कम बताया गया है।
बीजिंग चाओयांग कोर्ट ने कहा कि आरवाईबी एडुकेशन न्यू वर्ल्ड केजी में शिक्षक लीयू यनान ने नवंबर 2017 में चार बच्चों को सूई से गोद दिया था। इस मामले की राष्ट्रीय स्तर पर खूब आलोचना हुई थी।
द्विभाषी चीनी-अंग्रेजी स्कूल के बच्चों के शरीर पर सूई से गोदे जाने के निशान मिलने पर जांच की गयी। इस तरह के भी आरोप लगे कि बच्चों को रहस्यमयी दवा भी दी गयी।
अदालत ने एक बयान में कहा कि बहुत ही घृणित घटना थी। शिक्षक के व्यवहार ने बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत नुकसान पहुंचाया।
हालांकि, बच्चे गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। सजा पूरी होने के बाद अगले पांच साल तक लीयू के बच्चों के साथ काम करने पर रोक भी रहेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story