अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कमर टूटी, लंदन पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करारा झटका लगा है। लंदन पुलिस ने दाऊद के सबसे करीबी जबीर मोती को गिरफ्तार किया है।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करारा झटका लगा है। लंदन पुलिस ने दाऊद के सबसे करीबी जबीर मोती को गिरफ्तार किया है। इससे दाऊद की कमर टूट गई है। जबीर मोती दाऊद का फिनेंस मैनजर के तौर पर काम कर रहा था।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, दाऊद के नाम पर मांगी फिरौती
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूके की सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को जबीर को हिल्टन होटल से गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। जान लें कि इन दिनों वह दाऊद के लिए ब्रिटेन, यूएई, अफ्रीका समेत कई देशों में डी-कंपनी के पैसों का लेनदेन देख रहा था।
#FLASH: Key Dawood Ibrahim aide Jabir Moti detained by UK security agencies in London. Moti is a Pakistani National and is believed to be in charge of D-Company finances. pic.twitter.com/B0dXZUZ6Jw
— ANI (@ANI) August 19, 2018
ये दाऊद का दायां हाथ भी माना जाता है। जबीर पर ड्रग्स तस्करी, फिरौती और अन्य अपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है। अब दाऊद को आर्थिक तौर पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App