- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान जैश का आतंकी ढेर
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ कम, लोधी रोड में 217 रिकॉर्ड हुआ AQI
- भारत ने अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- Breaking: गोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- महाराष्ट्र: राफेल पर राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
- Ayodhya Verdict Live: 15 दिनों के अंदर होगी सुन्नी बोर्ड की बैठक, रामलला के मुख्य पुजारी के घर की सुरक्षा बढ़ी
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI
- भीमा कोरेगांव विवाद: पुणे कोर्ट से सभी आरोपियों को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
- महाराष्ट्र: मातोश्री के बाहर शिवसेना नेता ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI में आई थोड़ी सी गिरावट
जायरा वसीम छेड़छाड़ मामला: आरोपी की आज कोर्ट में पेशी, गिरफ्तारी के दौरान दी सफाई
दंगल गर्ल जायरा वसीम से फ्लाइट में हुई छेड़छाड़ के आरोपी को मुंबई पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

दंगल गर्ल जायरा वसीम से फ्लाइट में हुई छेड़छाड़ के आरोपी को मुंबई पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोमवार सुबह कोर्ट में पेश करेगी।
वहीं आरोपी शख्स ने पुलिस के सामने कहा है कि उसने जानबूझकर कुछ नहीं किया। वो काफी थका हुआ था और फ्लाइट में सो रहा था। वह दिल्ली में अनत्येष्टि से वापस आ रहा था और थकान के कारण फ्लाइट में बिना कुछ खाए सो गया। इसी दौरान उसका पैर जायरा को लगा। शख्स का कहना है कि उसने तुरन्त इस बात की मांफी मांग ली थी।
यह भी पढ़ें- शर्मनाक! ब्लड कैंसर पीड़ित से दोस्त और मददगार ने दो बार किया गैंगरेप
गौरतलब है कि शनिवार रात दिल्ली से मुंबई जाते वक्त विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में दंगल गर्ल जायरा वसीम से छेड़छाड़ हुई थी। इसके बाद जायरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने 39 वर्षीय विकास सचदेवा नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। विकास अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है और पेशे से बिजनेसमैन है।
क्या है पूरा मामला?
दंगल गर्ल जायरा वसीम ने विस्तारा फ्लाइट में शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। जायरा का आरोप है कि फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की। जायरा का ये भी आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी फ्लाइट क्रू ने उनकी कोई मदद नहीं की।