जापान: बुलेट ट्रेन का बड़ा हादसा टला, जा सकती थी 1000 यात्रियों की जान
जापानी बुलेट ट्रेन में यात्रा करने वाले करीब 1000 यात्रियों की जान खतरे में फंस चुकी थी।

एक तरफ जहां जापानी की बुलेट ट्रेन पर पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल है और इसके तर्ज पर कई अन्य देश भी अपने यहां शुरुआत करने की योजना बनाई है वहीं दूसरी तरफ इस खबर को पढ़ने के बाद आप हिल जाएंगे। भारत में भी बुलेट ट्रेन चलाने के लिए सरकार ने जापानी तकनीक का इस्तेमाल किया है।
जी हां, बुधवार को जापान के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि बुलेट्र ट्रेन ‘शिन्कान्सेन’ में एक दरार पाई गई है। इस तरह की जापान बुलेट ट्रेन की पहली बड़ी घटना है।
यह भी पढ़ें- Video: इस आइलैंड पर लटकी हैं हजारों हॉरर डॉल, रात में आती हैं भयानक आवाजें
ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, अगर यह ट्रेन इसी तरीके से चल रही होती तो पटरी से उतरने के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस ट्रेन के अंदर करीब एक हजार से ज्यादा लोग सवार थे।
धुएं की गंध व अजीब सी आवाज
यात्रियों ने बताया कि जब दक्षिणी जापान के एक स्टेशन के बाहर लाई गई तो शिन्कान्सेन बुलेट ट्रेन में सवार यात्रियों ने कुछ चीजें जलने की गंध आने और अजीब सी आवाज़ सुनाई देने की शिकायत की।
यह भी पढ़ें- सोमालिया: पुलिस अकादमी में फिदायीन हमला, सैंकड़ों की मौत, कई घायल
जांच में दिखी बड़ी दरार
यात्रियों की शिकायत के बाद ट्रेन को सेंट्रल जापान में नागोया स्टेशन के बाद रोका गया और जब उसकी जांच की गई तो चेसिस में बड़ी दरार देखी गई और उसका तेल भी लीक कर रहा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App