पाक सेना की खुली पोल, चार अधिकारीयों ने किया दो अरब रुपए का घोटाला
पाकिस्तान के भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने सेना के चार पूर्व शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ दो अरब रूपये के भ्रष्टाचार के एक मामले को फिर से खोलने का फैसला किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Feb 2018 5:22 PM GMT
पाकिस्तान के भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने सेना के चार पूर्व शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ दो अरब रूपये के भ्रष्टाचार के एक मामले को फिर से खोलने का फैसला किया है। इन अधिकारियों में आईएसआई के एक पूर्व प्रमुख भी शामिल हैं। यह मामला 2001 में रेलवे का एक कीमती भूखंड एक मलेशियाई कंपनी को बेहद कम कीमत पर सौंप देने का है।
डॉन समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने बीते दिन मंगलवार को मामले में आगे कार्रवाई करने का फैसला किया। यह मामला 17 साल से ठंडे बस्ते में पड़ा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोप है कि 2001 में परवेज मुशर्रफ के शासन काल में सेना के अधिकारियों ने लाहौर में रेलवे की सैकड़ों एकड़ जमीन एक मलेशियाई कंपनी को बेहद कम कीमत पर सौंप दी थी। जमीन एक गोल्फ कोर्स विकसित करने के लिए दी गयी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story