सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, बधाई देने दिल्ली पहुंचे राहुल
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Dec 2017 10:51 AM GMT
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज बर्थ डे है। आज सोनिया गांधी 71 साल की हो गईं। गुजरात चुनाव के प्रचार में बिजी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने दिल्ली पहुंचे हैं।
Celebrations outside 10 Janpath on Congress President #SoniaGandhi's birthday. She turns 71 today pic.twitter.com/QmBxpiHUGh
— ANI (@ANI) December 9, 2017
कुछ घंटे के लिए दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी
गौरतलब है कि आज 9 दिसंबर से ही गुजरात में प्रथम चरण का चुनाव है। उत्तर गुजरात में आज से ही राहुल का दौरा भी शुरू हो रहा है इसलिए राहुल कुछ घंटों के लिए सोनिया के जन्मदिन के लिए वडोदरा से दिल्ली पहुंचे हैं। सोनिया के बर्थ डे पर पार्टी कार्यालय को खूब सजाया गया है।
Compassionate, hardworking, selfless. Calm and composed, yet dignified and strong. A force for empowerment against all odds. A mother, a leader, a friend. Wishing Congress President Sonia Gandhi a very happy birthday. #HappyBirthdaySoniaGandhi pic.twitter.com/thFnBtefiT
— Congress (@INCIndia) December 9, 2017
मोगल धाम मंदिर से सोनिया के लिए प्रसाद
मां के जन्मदिन से एक दिन पहले राहुल ने मोगल धाम मंदिर के ट्रस्टी से सोनिया की बात करवाई। इसके साथ ही मंदिर की ओर से सोनिया के लिए प्रसाद और गिफ्ट भी दिया गया।
दामाद ने दी शुभकामनाएं
सोनिया को जन्मदिन पर उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी हैं। वाड्रा ने सोनिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि आप मेरे लिए मां से कम नहीं हैं। आपने मुझे हमेशा अच्छी सलाह के साथ-साथ बहुत प्यार भी दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story