चार दिनों की ब्रिटेन, जर्मनी यात्रा पर रवाना हुए राहुल गांधी, प्रवासी भारतीयों से करेंगे संवाद
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा में उनके प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Aug 2018 6:54 AM GMT
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा में उनके प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक उनकी यह यात्रा प्रवासी भारतीयों से संपर्क कायम करने के पार्टी के कार्यक्रम का हिस्सा है। इस यात्रा में उनके जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से भी मिलने की संभावना है। जर्मनी में, वह हैम्बर्ग और बर्लिन में दो सभाओं को संबोधित करेंगे।
उसके बाद वह ब्रिटेन जाएंगे जहां वह कुछ स्थानीय भारतीय मूल के सांसदों के सहयोग से ‘‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ने पिछले साल सितंबर में "इंडिया ऐट 70" विषय पर कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्रों को संबोधित किया था।
उन्होंने इस साल मार्च में सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित किया था और वह मलेशिया भी गए थे। उन्होंने बहरीन में भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है जहां उन्हें वहां के शाह ने आमंत्रित किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story