मंदसौर रेप केसः कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

मंदसौर रेप केसः कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
X
मंदसौर में आठ वर्षीय नाबालिग से रेप के विरोध में आज मंदसौर में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

मंदसौर में आठ वर्षीय नाबालिग से रेप के विरोध में आज राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

बता दें कि मध्यप्रदेश के मंदसौर की हाफिज कॉलोनी से स्कूल गई एक आठ वर्षीय मासूम को कुछ दरिंदों ने पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की।

ये भी पढ़ेंः भारत के पहले ट्रांसजेंडर वकील बने तमिलनाडु के सत्य श्री शर्मिला, जाहिर की खुशी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो घटना के दौरान पीड़ित बच्ची की आंत और प्राइवेट पार्ट भीतर से अलग हो गए थे और उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। मासूम को इतनी गहरी चोटें आई हैं कि उसकी सर्जरी 7 घंटे चली। उसके गले में भी सात टांके लगाए गए हैं। नाक पर जख्म इतने गहरे कि ट्यूब लगानी पड़ी और मुंह के घावों को ढंकने के लिए ल्यूकोप्लास्टी की गई।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले आरोपी इरफान को गिरफ्तार किया था और उसके बाद शुक्रवार को दूसरे आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ेंः मंदसौर रेप केसः पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दूसरे आरोपी को भी रिमांड पर भेजा

दोनों की कोर्ट में पेशी के बाद पांच जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस अभी दोनों आरोपियों पूछताछ कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story