Breaking
- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान जैश का आतंकी ढेर
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ कम, लोधी रोड में 217 रिकॉर्ड हुआ AQI
- भारत ने अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- Breaking: गोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- महाराष्ट्र: राफेल पर राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
- Ayodhya Verdict Live: 15 दिनों के अंदर होगी सुन्नी बोर्ड की बैठक, रामलला के मुख्य पुजारी के घर की सुरक्षा बढ़ी
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI
- भीमा कोरेगांव विवाद: पुणे कोर्ट से सभी आरोपियों को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
- महाराष्ट्र: मातोश्री के बाहर शिवसेना नेता ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI में आई थोड़ी सी गिरावट
हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मानी हार!
चुनावी रैली के दौरान बीजेपी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीन तरफ से हमला बोला।

टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली5 Nov 2017 8:41 AM GMT
हिमाचल और गुजरात में चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ राजनीतिक तीर और तलवार की धार तेज होती जा रही है। शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीन तरफ से हमला बोला।
गुजरात में ताबड़तोड़ जनसभा और रोडशो में जुटे राहुल गांधी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के सुंदरनगर में कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता हार के डर की वजह से राज्य में चुनाव प्रचार से दूर हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- हिमाचल रैली: बेनामी संपत्ति को लेकर 8 नवंबर को होगी बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस में मचा हड़कंप
दूसरी तरफ भाजाप अध्यक्ष ने भी राहुल पर करारा प्रहार किया और कहा कि वह किसानों के मुद्दों पर बात करने के लिए चिट का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कांग्रेस उपाध्यक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि जीएसटी पर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपनी हार मान ली है क्योंकि उसके वरिष्ठ नेता राज्य में चुनाव प्रचार से दूर हट गए हैं।
राज्य के सबसे बड़े जिले कांगडा में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा,'चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं और वरिष्ठ नेता आमतौर पर आखिरी दिनों में काफी प्रचार करते हैं, ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनके भाग्य भरोसे छोड़ दिया है।'
मोदी ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि कांग्रेस उनसे इस उम्र में ऐसा बदला क्यों ले रही है। सिंह 83 साल के हैं। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और उसकी तुलना दीमक से की।
कांग्रेस के पाप लोगों को चल रहे हैं पता
यूपीए शासन में और राज्य में पार्टी के शासन में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इसके पाप लोगों को पता चल रहे हैं, जो और 100 साल तक ईमानदारी के मुद्दे पर उस पर विश्वास नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर राज्यों ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म कर दी गई है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि यह उम्मीदवारों के साक्षात्कार के नाम पर भ्रष्टाचार बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के न सिर्फ वरिष्ठ नेता बल्कि नेताओं की अगली पीढ़ी भी इस रोग से ग्रसित हो गई है।
शाह का कांग्रेस पर हमला
गुजरात के गांधीधाम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किसानों की पीड़ा के बारे में बात करने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा और दावा किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष कुछ गैर सरकारी संगठनों की ओर से दिए गए चिट पर निर्भर हैं।
शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी गुजरात के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह विकास के मुद्दे पर चर्चा करे और विधानसभा चुनाव भी इसी मुद्दे पर लड़े।
शाह ने यहां मीडिया कर्मियों से कहा, राहुल गांधी राज्य में घूम रहे हैं और कुछ एनजीओ की ओर से दिए गए चिट के आधार पर किसानों के बारे में बात कर रहे हैं।
वह नहीं जानते कि भाजपा सरकार ने वो हासिल किया जो कांग्रेस नहीं कर सकी।' भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गुजरात में 46 लाख टन दूध का उत्पादन होता था और भाजपा की सरकार में बढ़कर 122 लाख टन हो गया। शाह छह दिन के गुजरात दौरे पर हैं।
Latest News, पॉलिटिकल, मनोरंजन, खेल, करियर, धर्म और अन्य खबरों के लिए Facebook से जुड़ें और Twitter पर फॉलो करें
Follow Next Story