मोदी कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस का जबर्दस्त हमला
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी को हटाना सही मायनों में सरकार की नाकामी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Sep 2017 2:17 PM GMT Last Updated On: 3 Sep 2017 2:17 PM GMT
मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट फेरबदल पर सिर्फ सीनियर सिटिजन क्लब ही तैयार किया है। इसके साथ ही मुख्तार अब्बास नकवी, अनंत कुमार हैगड़े, धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री बनाने पर भी सवाल खड़े किए।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सरकार ताजा फेरबदल से भी कुछ हासिल नहीं कर पाएगी। यह सिर्फ आगामी चुनावी रणनीति का ही हिस्सा है।
मनीष तिवारी ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी को हटाना सही मायनों सरकार की नाकामी है। देश में न स्कील बढ़ा है और न ही रोजगार में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार जुमलेबाजी में ही लगी हुई है।
तिवारी ने कहा कि नकवी को प्रमोट करके सरकार ने मुस्लिमों को झुनझुना देने का प्रयास किया है। इसके अलावा धमेंद्र प्रधान पर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। वहीं हैगड़े को लाकर कर्नाटक चुनाव में सांप्रदायिक माहौल बनाना ही मकसद है।
कांग्रेस ने कैबिनेट फेरबदल की प्रक्रिया से प्रधानमंत्री के गायब रहने पर भी सवाल उठाया। तिवारी ने कहा कि जिस तरह सारे मंत्री भाजपा अध्यक्ष से ही मिल रहे हैं, उससे तो लगता है कि अमित शाह देश के पीएम हो गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story